तेरी मेरी दोस्ती
कितनी अच्छी बात है ना , की ऐसी दोस्ती है
जहां कहीं गई बाते भी, बिना सोचे आबाद हो जाती है
आज़ाद हो जाती है।।
कितनी रूहानी बात है ना, की ऐसी दोस्ती है
जहां एक दूसरे के दुख , विलीन हो जाते है
दुःख भी सबक सिखाते हैं ।।
कितनी कृपा की बात है ना , की ऐसी दोस्ती है
जो एक दूसरे के किरदार को, ऊपर उठाती है
रचनात्मक बनाती है ।।
कुछ यह भी कहना था कि, तेरे जैसा यार कहां….
तेरे मेरे Friendship का सिर्फ 1 दिन नहीं होगा, तेरी मेरी दोस्ती का एक उत्सव चलेगा… लगता है युगों के बाद मिले हैं हम… तो ये उत्सव युगों तक चलेगा…
तुम मेरलिए बिना कुंडली मिलाई हुए, कुदरत ने भेजा अनमोल तोफा हो । “Our subconsious is universally connected… क्योंकि हमारी दोस्ती सच्ची है। और दोस्ती में सबसे ज़्यादा ज़रूरी होता है सच्चाई बनाए रखना। सच्ची दोस्ती जिसमे और कोई स्वार्थ नहीं है , जो तुम्हे खुश देख कर और खुश रहे…
— तुम्हारी दोस्ती को खोना मेरे लिए कभी भी आसान नहीं होगा। हर दिन तुम्हारे जीवन में ख़ुशी, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य, सादगी और पवित्रता बढ़ती रहे — यही प्रार्थना है उस ईश्वर के चरणों में।
Happy friendship day, month, year, era….would like to see you in every universes out there’s…bestie…